साइटिका क्या होता है और इसके कारण, लक्षण क्या होते हैं ?

आज हम समझते हैं कि सियाटिका का क्या होता है तो हमारी कमर का नीचे वाला भाग जिसको लम्बर स्पाइन कहा जाता है वैसे मनको का बना होता है और हरेक दो मनको के बीच में डिस्क होती है.

इन मनको के अंदर जगह होती है जिसकी अंदर स्पाइनल नर्व्स का गुच्छा होता है, और किसी भी दो मनको के बीच में दो स्पाइनल नर्व्स निकलती है एक लेफ्ट साइड और एक राइट साइड।

नीचे के जो पांच मनके होते हैं L 1 से लेकर L 5 और नीचे सेक्रम होती है इनमें से जो नशे निकलती हैं यह सारी नसें मिलकर एक सिंगल नस बनाते हैं जिसको हम सियाटिक नर्व्स बोलते हैं।

अब कोई भी बीमारी जो इस नर्व्स को प्रभावित करें या स्पाइनल कॉर्ड को या रीढ़ की हड्डी के अंदर के भाग को जँहा-जँहा ये नर्व्स जाती है उस हिस्से में दर्द दे सकती है। और इस दर्द को हम साइटिका  कहते हैं।

साइटिका के कारण

अब साइटिका कई कारणों से हो सकता है इसका जो सबसे कॉमन कारण होता है वह स्लिप डिस्क का होना होता है जिसे हम स्लिप डिस्क कहते हैं।
जब डिस्क स्लिप हो जाती है चाहे वो डिस्क के बहार हो या अंदर हो, तो ये नस पर दबाव डालती है और ये नस जँहा-जँहा जाती है उस हिस्से में दर्द होता है। तो इसे सियाटिका कहते हैं।

सियाटिका के होने के और भी कारण होते हैं।


• जैसे की हमारे रीढ़ की हड्डी में संक्रमण या इंफेक्शन हो जाये।
• या कैंसर हो
• या tumor हो
• या कभी कभी हड्डी के छोटे छोटे टुकड़े जिसे osteoid बन जातें हैं और वो इन नसों को दबाना शुरू कर देतें हैं।

उम्र के साथ साथ स्पाइनल नर्वस की जगह कम हो जाती है, जिसे स्पाइनल स्टेनोसिस कहते हैं। जिससे भी हमे सियाटिका हो सकता है।

साइटिका के लक्षण क्या होते हैं?


मुख्यता ये कमर से शुरू होता है या कूल्हे में हो सकता है, और ये कूल्हे से निचे की ओर बढ़ता है और ये जांघ की तरफ जहां आगे पीछे और जो साइड में भी जा सकता है और फिर घुटने से नीचे टांग में चला जाता है जिसमें यह तो अंदर की तरफ से बाहर की तरफ पीछे की तरफ फैलता है। यह एक टांग में या दोनों पैरो में हो सकता है , परन्तु अधिकतर ये एक टांग में होता है।


यह दर्द कई तरह का हो सकता है जैसे कि


• किसी ने चाकू मार दिया हो।
• शूटिंग टाइप हो सकता है।
• या झटके (विद्युत-आघात) जैसा हो सकता है
• या किसी मुख्या जगह के हिस्से पर दर्द हो रहा हो।
• या कभी उस हिस्से में सुन्नपन्न या numbness हो सकता है या कमजोरी भी आ जाती है।

हमारे क्लिनिक पर जब भी कोई मरीज ये समस्या लेकर आतें है तब हम उन्हें एक्स-रे या एमआरआई (X-RAY or MRI) करतें हैं जिससे की साइटिका का सही कारण जान पाएं जैसे की इन्हे स्लिप डिस्क , TUMOR या कैंसर या अन्य कोई कारण तो नहीं हैं।
अच्छी बात यह है कि 95 % केसेस में सियाटिका का इलाज बिना आपरेशन के ही जैसे कसरत, व्यायाम, फिजियोथेरेपी, दवाइयां और बेड रेस्ट के साथ हो सकता है।

लेकिन इसके अलावा भी बहुत कम मरीजों को आपरेशन की जरूरत पड़ती है इसलिए हम उन्हें एक्स-रे या एमआरआई (X-RAY or MRI) की सलाह देतें हैं।